Share this News

रजकम्मा (पाली)8 दिसंबर 2023(KRB24NEWS):

-स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय मदनपुर में विगत वर्ष के उत्तीर्ण प्रतिभावान छात्र -छात्रा सम्मान समारोह नीलेश यदु जनपद सदस्य के मुख्य आतिथ्य ,प्राचार्य राजीव जोगी की अध्यक्षता एवं विक्रम और चांदनी के विशिष्ट आतिथ्य में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।सर्वप्रथम माँ सरस्वती के पूजा अर्चना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

स्टॉफ के द्वारा अतिथियो को पुष्पगुच्छ और बैज लगाकर अभिनंदन किया गया।विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता विनोद जायसवाल ने बताया कि हमारे विद्यालय के छात्र विक्रम और छात्रा चांदनी को विद्यालय में प्रथम द्वितीय के लिए एस ई सी एल दीपका के द्वारा 5000 का चेक और प्रशस्ति पत्र दिया गया है,

जिससे विद्यालय परिवार गौरवान्वित है।इस उपलब्धि के लिए मुख्य अतिथि यदु के हाथों विद्यार्थी द्वय का पेन और श्रीफल से सम्मान किया गया।मुख्य अतिथि की आसंदी से नीलेश यदु ने पुरस्कृत छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से वर्तमान में अध्यनरत विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलती है। छात्रों को उत्साहित करते हुए कहा कि अगले वर्ष राज्य के टॉपटेन में नाम दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों के लिए स्वयं के खर्च से ढोल ताशे के साथ उनका स्वागत किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन विनोद जायसवाल ने एवं आभार श्री मती कुमुदिनी राम ने किया।कार्यक्रम में कमलेश्वरी साहू,कल्पना कुजुर,भोला अहीर,शाला नायक प्रियांशु खांडे,साहिल कुमार,रागनी , नंदिनी महंत का महती योगदान रहा।