Share this News


रजकम्मा (पाली)7 दिसंबर 2023(KRB24NEWS):
-भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों की शहादत को याद करते हुए सेजस मदनपुर रजकम्मा के प्राचार्य राजीव जोगी के निर्देशन में विद्यालय सभागार में झंडा दिवस का आयोजन किया गया।व्याख्याता विनोद जायसवाल ने बताया कि युद्ध के समय हुई जनहानि,सेना में वर्तमान में कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके परिवार के कल्याण के लिए यह दिवस समर्पित है।

उनके सम्मान में हम धन संग्रह कर सैनिक कल्याण कोष में राशि जमा कर सहयोग दे सकते है।वरिष्ठ व्याख्याता पुष्पक साहू ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि सेना की निरन्तर चौकसी के कारण हम सुरक्षित है।कुमुदिनी राम ने छात्र-छात्राओं को भारत-पाक युद्ध,कारगिल युद्ध की विभीषिकाओं से अवगत कराते हुए यथासंभव जल,थल एवं वायुसेना में अपनी सेवा देने के लिए तत्पर रहने को कहा।कल्पना कुजुर एवं कमलेश्वरी साहू ने झंडा में लाल,गहरा नीला और हल्का नीला रंग को तीनों सेनाओं के प्रतीक बताया।विद्यार्थियों के द्वारा झंडा दिवस पर भाषण प्रस्तुत किया गया।सुंदर पोस्टर और क्राफ्ट निर्माण कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर इस दिन को यादगार बनाया।कार्यक्रम का संचालन विनोद जायसवाल ने किया।कार्यक्रम में भोला अहीर,शाला नायक प्रियांशु खांडे,रागिनी सहित समस्त छात्र-छात्राओं का योगदान रहा।
