Share this News

रायपुर 7 अगस्त ( KRB24NEWS ) : छत्तीसगढ़ कांग्रेस समन्वय समिति की शनिवार को अहम बैठक होने जा रही है। बैठक में निगम मंडलों की दूसरी सूची पर चर्चा हो सकती है।

बैठक के बाद सूची कभी भी जारी हो सकती है।

दूसरी सूची में 100 से अधिक नेताओं के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही निगम-मंडल, बोर्ड की दूसरी सूची में छह विधायकों के नाम भी हैं। इन्हें हाउसिंग बोर्ड, बीज विकास निगम,माशिमं जैसे कई संस्थाओं में जिम्मेदारी मिलेगी। सदस्य, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के रूप में इन्हें जिम्मेदारी दी जाएगी। ये भी बात सामने आई है कि संगठन में लगातार सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी जगह जी जाएगी।