Share this News

कोरबा पाली 10 अक्टूबर 2023(KRB24NEWS):

स्वामी आत्मानंद, शासकीय अंग्रेजी स्कूल पाली में IDYM फाऊंडेशन बंगलौर द्वारा अंतरिक्ष विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें सेटेलाइट, चन्द्रयान, मंगलयान का मॉडल तैयार कर छात्रों को अवलोकन कराते हुए इन अभियान की सविस्तार जानकारी देते हुए विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

अंतरिक्ष विज्ञान के संबंध में रोचक जानकारी प्रस्तुत की गई। इसरो का इतिहास से लेकर नासा के बारे में जानकारी दी गई।_ उक्त कार्यक्रम मंगल भवन पाली में आयोजित किया गया।

जिसमें स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी स्कूल के अलावा शा उमा विद्यालय पाली के लगभग 500 छात्र छात्राये सम्मिलित हुए।उक्त कार्यक्रम को रत्नेश मिश्रा एवम् सुश्री मानवी धवन द्वारा संचालित किया गया।

उल्लेखनीय कि रत्नेश मिश्रा, मानवी धवन आईआईटी बॉम्बे से स्पेस स्पेस इंजीनियरिंग में एम.टेक की डिग्री प्राप्त करने के बाद विज्ञान प्रौद्योगिकी में अनेक मॉडल तैयार कर विद्यार्थियों से आकर्षक तरीके से जानकारी प्रस्तुत करते रहते है।

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल पाली से पुटेल सर, श्रीमती दीपिका यादव, दु· रेखा जलतारे, कु. प्रीति पाण्डेय, श्रीमती प्रीति खुटे, श्रीमती नंदनी जायसवाल, रेशमा सुल्ताना, प्राचार्य मनोज सराफ, श्रीमती कानखोजे, श्रीमती निशा जायसवाल आदि अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में तामेश्वर उपाध्याय प्राचार्य स्वामी आत्मानंद पाली द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।