Share this News

रजकम्मा (पाली)9अक्टूबर 2023(KRB24NEWS)

राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना हेतु भाषावाद को प्रोत्साहित करने हेतु प्राचार्य राजीव जोगी के मार्गदर्शन में आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय मदनपुर के छात्र-छात्राओं ने चित्रकारी के माध्यम से पौधों के महत्व को अनोखे अंदाज से बताया।सर्वप्रथम व्याख्याता विनोद जायसवाल ने अपने उदबोधन में कहा कि पर्यावरण के प्रमुख घटकों में वृक्ष सर्वोपरि है।

पुष्पक साहू ने जन्म से मृत्यु तक इसकी उपयोगिता को बताया।तदुपरान्त कुमुदिनी राम ने पोस्टर के माध्यम पौधो से होने वाले लाभ को नाटकीय अंदाज में प्रस्तुत कराया। श्रव्य माध्यम की तुलना में दृश्य माध्यम के प्रदर्शन की सबने सराहना की।प्राचार्य जोगी ने ऐसे आयोजन को छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए मील का पत्थर बताया।जया यादव ने अंत मे सार संक्षेपिका प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में कमलेश्वरी साहू,अर्चना किंडो,भोला अहीर,शाला नायक प्रियांशु खांडे का सराहनीय योगदान था।