Share this News

कोरबा पाली/8अक्टूबर 2023(KRB24NEWS):
विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवपुर के आश्रित मोहल्ला फुलवारीपारा एवं निरधी के आश्रित मोहल्ला में ज़िला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 9 रामेश्वरी विजय बहादुर जगत ने 15 वे वित के तहत 5 लाख का सीसी रोड भूमि पूजन, नवधा मंच से माताचौरा तक , एवं निरधी पंचायत के आश्रित मोहल्ला रोहिनाडीह मे 2 लाख का मंच का भूमि पूजन किए। ग्रामीणजनों ने इस समस्या को क्षेत्र भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सदस्या को इस समस्या से अवगत कराएं थे कि बरसात के दिनों मे तालाब आने जाने वाले रास्ते मे बहुत ही परेशानी होती है। लेकिन अब रोड बन जाने पर यह समस्या दूर हो जाएगी।

रोहिनाडीह मे भी अब मंच बनने के बाद गणेश जी बैठाने में एवं मां दुर्गा विराजित करने में और संस्कृति कार्यक्रम अब खुले में नहीं करना पड़ेगा । जिसमें मुख्य रूप ग्राम पंचायत शिवपुर सरपंच राजू जगत, निरधी सरपंच रानू जगत, पंच कृष्णा कुमार यादव, घनश्याम पटेल , वरिष्ठ ग्रामवासी फुलसिह कैवर्त, विषेसर राम यादव ,साधराम कैवर्त्त, वेदप्रसाद सोनवानी, भारत यादव, जोहन यादव, राजेश ठाकुर, संतोष कुमार, राजा डिक्सेना, शिवाजी राव, छेदीराम मरकाम, महेश दास, राजाराम, फूलबाई ,ललिता बाई, रामूला ,रामकुमार सिंह अन्य वरिष्ठजन ग्रामीणजन उपस्थित रहें।
