Share this News

रजकम्मा(पाली)7अक्टूबर 2023(KRB24NEWS):
स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय मदनपुर में वन परिक्षेत्र चैतमा के सौजन्य से वन्य प्राणियों की सुरक्षा एवं महत्व को प्रतिपादित करते हुए विद्यार्थियों के समक्ष सुंदर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।वन प्राणियों में हमारे ही समान जीवन का संचार होता है,उसकी सुरक्षा से ही हम जल,जंगल औरजमीन की सुरक्षा कर सुंदर पर्यावरण का निर्माण कर सकते है।वन्य प्राणी हमारे सुंदर मित्र है,विद्यार्थियों के माध्यम से हम घर-घर तक वन और वन्य जीवों की सुरक्षा का संदेश पहुँचा सकते है।कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र चैतमा के अंशु कौशिक सहित समस्त स्टाफ,सेजस मदनपुर से विनोद जायसवाल, पुष्पक साहू,कुमुदिनी राम,कल्पना कुजुर,कमलेश्वरी साहू,भोला अहीर,अर्चना किंडो, संकुल समन्वयक जीवन सिंह मरकाम सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
