Share this News

कोरबा पाली /22 सितंबर 2023(KRB24NEWS):
भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार 15 सितम्बर 2023 से 2 अक्टूबर 2023 तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा नगर निगम द्वारा आयोजित किया जा रहा है। पखवाड़ा के तहत सफाई मित्र एवं स्वच्छता दीदीयों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

व सरकार की तरफ से मिलने वाली अनेक लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई एवं पात्र हितग्राहियों का आवेदन भी जमा किया गया।इस दौरान नगर पंचायत कार्यालय से मुख्य नगर पालिका अधिकारी पुनेंद्रु तिवारी एवं पंचायत कार्यालय के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

इस शिविर में योजना प्रबंधक रजत सिंह ठाकुर ने बताया कि सफाई मित्र सुरक्षा शिविर में कुल 95 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें 37 लैब टेस्ट किए गए एवं 87 को दवा वितरण किया गया।
