Share this News

कोरबा पाली 18 सितंबर 2023(KRB24NEWS):

कुपोषण से मुक्त हो मेरा छत्तीसगढ़, मेरा भारत अभियान अंतर्गत शासन के मंशा अनुरूप प्रतिवर्ष सितंबर माह में पोषण जागरूकता अभियान चलाया जाता है ,ताकि हर बच्चा व नागरिक कुपोषण से मुक्त हो,इसे फलीभूत करते हुए अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर से सम्बद्ध इकाई स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय लाफा में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर मनोज सिन्हा,

जिला संगठक वाई के तिवारी के निर्देशन ,प्राचार्य जी पी बंजारे के संरक्षण कार्यक्रम अधिकारी महाबीर प्रसाद चंद्रा की अगवाई, छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक साथियों के सहयोग से चरणबद्ध कार्यक्रम अंतर्गतगोष्ठी ,रैली, मानव श्रृंखला, रंगोली , स्वम सेवकों द्वारा दीवाल स्लोगन लेखन में” खाओ बीही पपीता झुनगा,गुड चना और मुनगा “”हाथ धोएंगे साबुन से, रोग मिटेगा जीवन से “”हम सब ने ठाना है हर बच्चे को स्वस्थ बनाना है”

आदि ग्राम लाफा, नगोई, भादा, दादर ,खराबहार, शंकरनार, पुलाली, मुढ़ाली, खराबहार, नवापारा, औराभाठा , 84मुंडा,गोंदलीहापारा, बनबांधा पारा में लेखन कर जनजागरूकता का संदेश दिया गया ,निबंध, प्रश्नोत्तरी आदि कार्यक्रम आयोजित कर अभियान को क्रियान्वित किया किया जा रहा है, इस अवसर पर गोष्ठी प्रभारी व्याख्याता पी के पाल ने अपने भोजन में प्रोटीन, विटामिन ,खनिज, लवण, वसा, कार्बोहाइड्रेड आदि पोषक तत्वों के स्रोतों के बारे में बताते हुए,संतुलित आहार लेने का समझाइस देते हुए , दैनिक अंकुरित अनाज,सलाद,फल खाने का आह्वान किया,रंगोली प्रभारी व्याख्याता गुड्डी खूटें के मार्गदर्शन में फल ,सब्जी,भाजी, दाल,अनाज आदि से पोषण थाली, सलाद थाली,व पोषण माला बनाकर पोषण जागरूकता का संदेश दिया , प्रतिभागियो में रामवती, प्रतिभा, अनसूइया ,ज्योति, पूजा, निसा, qराधिका ,माधुरी ,नाजिया, हेमा, राजनंदनी, सीमा, रंगीला आदि ने सहभागिता निभाया जिन्हे राष्ट्रीय योजना सेवा की ओर से पेन से प्राचार्य के करकमलों सम्मानित किया गया,अभियान को सफल बनाने में व्याख्याता पी के पाल, राजू लाल चक्रधारी, पी के वैष्णव ,यू एस श्रीवास ,वीर सिंह कंवर, गुड्डी खूटें,राजमणि खलखो, प्रतिभा दिवाकर ,स्मिता सिंह, उमेश मैत्री, स्टाफ कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ,स्वयंसेवकों में अनुज, उमेश,प्रवीण,प्रकाश,रूपा, वर्षा,मंजू, नीतेश,मनीष , प्रियांशु, प्रवीण कुमार का सराहनीय सहयोग रहा ,कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया जा रहा है।