Share this News

कोरबा पाली 14 सितंबर 2023(KRB24NEWS):

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय लाफा में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा हिंदी दिवस व ओला त्यौहार के पावन अवसर पर प्राचार्य जी पी बंजारे के मार्गदर्शन, शिक्षक साथियों , छात्र-छात्राओं की गरिमामई उपस्थिति में महान उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद की तेल चित्र पर पूजन अर्चन व पुष्प अर्पित करके याद किया गया ,इस अवसर पर हिंदी के व्याख्याता राजू लाल चक्रधारी ने अपने उद्बोधन में हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा की ,हिंदी विश्व की एकमात्र भाषा है जो अ अनपढ़ से शुरू होती है ,और ज्ञ ज्ञानी बनाकर छोड़ता है ,तो संस्था प्रमुख ने हिन्दी की ऐतिहासिक पृष्ठ भूमि पर प्रकाश डालते हुए,एकता की जान है।

हिंदी ,भारत की शान है ,साथ ही ऊंच-नीच को नहीं मानती हमारी हिंदी इसलिए न तो कोई उसमें कैपिटल अक्षर होता है और न कोई स्माल साथ ही आधे अक्षर को सहारा देने पूरा अक्षर हमेशा तैयार रहता है हिंदी पर अपने विचार रखते हुए सभी को अपना शुभकामना प्रेषित किया, इस अवसर पर व्याख्याता पी के पाल, महाबीर प्रसाद चंद्रा ,पीके वैष्णव , यू एस श्रीवास ,वीर सिंह कंवर , उमेश मैत्री ,प्रतिभा दिवाकर, स्मिता सिंह, डी आर भोसले एवं छात्र-छात्राओं की में उपस्थित रहा ,आयोजन को सफल बनाने में स्वयंसेवक ज्योति ,निशा, राधिका ,अनुज ,उमेश, रूपा, प्रवीण, शिवरात्रि आदि का रहा,कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया गया।