Share this News

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने किया उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन
खिलाड़ियों ने परम्परागत खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़िया खेल एवं संस्कृति को किया जीवंत – सरपंच हरेली बिझवार
कोरबा पाली 7 सितंबर 2023(KRB24NEWS):
ग्राम पंचायत बुडबुड में राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर 1 दिवसीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय आयोजन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों एवं महिलाएं तक ने अपने बेहतरीन खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

रस्सा कसी खेल में स्कूल की शिक्षिकाएं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओ ने भी भाग लिया था जिसमे शिक्षिकाओं ने जीत हासिल की।

इस अवसर पर अतिथियों के करकमलों से ग्राम स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के सभी विजेताओं एवं अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

सरपंच श्रीमती हरेली बिझवार ने संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम स्तरीय छत्तीसगढ़ ओलंपिक का 1 दिवसीय कार्यक्रम में ग्रामीणजनो में काफी हर्ष और उल्लास का माहौल देखने को मिला।उन्होंने कहा कि विभिन्न खेल छत्तीसगढ़ की एक अलग पहचान, संस्कृति और परम्परा है इस संस्कृति परंपराओं को लोग भूलते जा रहे हैं इसमें हमारा छत्तीसगढ़िया खेल भी है।

जिसे शासन ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम से पुनर्जिवित किया है। खिलाड़ियों ने ग्रामीण एवं परम्परागत खेलों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से छत्तीसगढ़िया खेल एवं संस्कृति को जीवंत किया हैं। आने वाले समय मे इसका बहुत अच्छा परिणाम निकलेगा। खेल में भाग लेना जरूरी है। इसमें शामिल होकर भाईचारे और एकता का विकास करना आवश्यक है।

सचिव पूनम बैसवाड़े ने विजयी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल होने पर युवाओं, बच्चो, बुजुर्ग एवं महिलाओ में काफी उत्साह उमंग देखा गया।

इसमें सभी वर्गो के द्वारा खेल का अद्भुत प्रदर्शन दिया गया। शासन के द्वारा पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने शामिल सभी वर्गो के खिलाड़ियों को उत्साहर्वधन कर सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।राजीव युवा मितान क्लब बुडबुड के अध्यक्ष जगनारायण बंजारा, उपाध्यक्ष प्रमिला यादव,सचिव पदमानी वैष्णव, सह सचिव चंद्रप्रकाश कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ठाकुर अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस समापन कार्यक्रम में भारते सर ,ओम प्रकाश,मनोज, निखिल यादव, अनोज, दुर्गा दुर्गेश वैष्णव शिक्षक शिक्षिकाए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
