Share this News

कोरबा पाली 20 अगस्त 2022(KRB24NEWS):
नगर पंचायत पाली में स्थित द रेडियंट पब्लिक स्कूल, बच्चों में स्किल डेवेलपमेंट को बढ़ावा देने के लिए तरह-तरह के गतिविधियों को पढ़ाई में शामिल कर अपनी पहचान बना चुका है,

इसी कड़ी में क्लास 5, 6 एवं 7 के छात्र-छात्राओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रकार के हिंदी एवं इंग्लिश न्यूज़पेपर तैयार किये।

बच्चों द्वारा तैयार किए गए न्यूज़ पेपर हूबहू वास्तविक एवं क्रिएटिविटी से परिपूर्ण लग रहे थे,

संबंधित क्रियाकलाप में स्कूल के शिक्षिकाओं के द्वारा बच्चों को समाचार पत्र के महत्व एवं उसे तैयार करने के पीछे की मेहनत को समझाते हुए इस तरह के रचनात्मक प्रतियोगिता का आयोजन किया,

जिसमें कशिश, आयुष, प्रशांत, रिया, दुर्गेशवर, सबीना,

सिम्मी, दिव्यांशी, साक्षी, वैष्णवी, आदित्य, आयुषी,

आकृति, सुमित, गौरव, विवेक, नीतीश, बहादुर, सुशांत आदि ने भाग लिया.
