Share this News

कोरबा पाली 17 अगस्त 2022(KRB24NEWS):
पुलिस थाना परिसर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रात ध्वजारोहण के पश्चात शस्त्र सलामी देकर उपस्थित पुलिस कर्मियों को कर्तव्य परायण एवं बालिका सुरक्षा की शपथ दिलाई गई, आयोजन के दौरान शहीद आदित्य शरण प्रताप सिंह कंवर के पिता को सम्मानित किया गया।

थाना परिसर को लाइट,फूल,तोरण,बलून आदि से सजाया गया था।जिला पुलिस अधीक्षक उदय किरण के मार्गदर्शन मे पुलिस थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह ठाकुर द्वारा अभिनव पहल करते हुए प्रभात फेरी मे शामिल सैकड़ों बच्चों को हैंड फ्लैग, चाकलेट का वितरण किया गया। वहीँ पुलिस थाना परिसर में जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, अधिकारी कर्मचारी की उपस्थित मे गोष्ठी आयोजित किया गया।

इस अवसर पर एएसआई , डी ,आर,ठाकुर ,विमलेश भगत, एएसआई बी डी चेलसे,प्रधान आरक्षक ईश्वर सिंह राजपुत, हिरावन सिंह, ,आरक्षक शैलेंद्र तंवर, विजेश कंवर, पुष्पेंद्र साहू,गीतेश देवांगन,जसपाल सिंह,विवेक तिर्की,कृष्णा डिक्सेना,सुशांत टोप्पो,डेविड निराला,सावित्री कंवर, गोविंद वस्त्राकार,क्षितिज शर्मा, भरत कंवर, आदि उपस्थित थे।
