Share this News

हरदीबाजार 16 अगस्त 2022(KRB24NEWS):

बारह माह में सावन माह शिव जी को अतिप्रिय है,वहीं शिव भक्तों के द्वारा अपने भागवान भोलेनाथ को खुश करने अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना कर शिव पूजन करते हैं । आज श्रावण अधिक मास जिसे पुरुषोत्तम मास कहते है के समापन व

अमावस्या होने के विशेष अवसर पर हरदीबाजार शांतिनगर शिव मंदिर में स्थानीय महिला शिव भक्तों जिनमें शांति साहू,कौशिल्या साहू,उमा श्रीवास,शशी पैंकरा, दामिनी पैंकरा,सौहद्री देवी सोनी,सोनाली रजवाड़े,धानी कंवर,सौहद्रा कंवर,सुशीला जायसवाल के

द्वारा सुबह 7 बजे पांच किमी पैदल चलकर लीलागर नदी से जल लेकर शांतिनगर शिव मंदिर में शिव जी को जल अर्पित किऐ । तत्पश्चात सभी महिलाओं के द्वारा सामुहिक शिव आरती कर पूजा अर्चना की गई । इस दौरान मंदिर संयोजक राजाराम राठौर ने सभी शिव भक्त महिलाओं को प्रसाद का वितरण किया ।

हरदीबाजार राजाराम राठौर