Share this News

हरदीबाजार 16 अगस्त 2022(KRB24NEWS):
कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने नगर पालिका परिषद दीपका के सामने 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का लोकार्पण कर ध्वजारोहण किया।

वहीं राष्ट्रीयगान किया गया और तिरंगे झंडे को सलामी दी । विधायक श्री कंवर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिखित वाचन को लोगों को सुनाया,

साथ ही क्षेत्र व जिलेवासियों को 76 वां स्वातंत्रंता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी इस दौरान नगर पालिका दीपका की अध्यक्ष संतोषी दीवान,

सीएमओ लवकेश पैंकरा,केदार सिंह,सूरदास मानिकपुरी,मनोरमा लकड़ा,शांति सिंह,पोषकदास महंत, श्रीदेवी नायर,नील कुसुम खेस, गंगोत्री राठौर,

श्री रजवाड़े जी, विशाल शुक्ला,भगवती यादव,संगीता साहू,कुशुमलता केंवट,नजीता बानो,निशा बंजारे, रामकुमार कंवर,गोलू अग्रवाल,हरी यादव, उत्तम दुबे,इंतिक़ाल अली,बिंदा चौहान एवं सत्या कंवर सहित अन्य कार्यकर्ता वह कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
- हरदीबाजार राजाराम राठौर
