Share this News

कोरबा पाली 15 अगस्त 2022(KRB24NEWS):

नगर पंचायत पाली के नया बस स्टैंड में स्थित द रेडिएंट पब्लिक स्कूल पाली में 77 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण होने के पश्चात सभी स्टूडेंट्स, शिक्षकगण,अभिभावकों

ने तिरंगे को सलामी दी,और राष्ट्रगान गाया। देशभक्ति भावनाओं के साथ स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में आये बच्चों को देखकर मन मंत्रतमुग्ध कर देने वाला था.बच्चों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जिसमे रोल प्ले, कविता एवं स्पीच जिसमे नायरा, कनिष्का, भूमित, स्तुति, युवान, तनिशी, अद्वैत,

अनन्या, आरव, हर्षिका, इशानी, देवांश, रिया, आकृति, हिमांशु, नित्यश्री, आहान, नयनशी, प्रांजय, सेजल, कशिश, प्रशांत, प्रकृति, आयुष, दिव्यांशी, लीना, यशवर्धन, मीत, सिम्मी, श्रेयांश, आदित्य एवं नुक्कड़ नाटक तानिया & ग्रुप, डांस वेदांशी, रितिका, मेहर,

सानवी, भावी, कुनाल & ग्रुप, अवनि, वृष्टि प्रमुख थे. स्कूल के प्रिंसीपल, एवम टीचर्स द्वारा बच्चों को स्वतन्त्रता दिवस की महत्व को समझाया एवं स्वच्छता का प्रण देते हुए शुभकामनाएं सन्देश दिए।