Share this News

कटघोरा 13 अगस्त 2022(KRB24NEWS):
दिनांक – 05.08.2023 को त्रिलोकी पब्लिक स्कूल कटघोरा में छात्रसंघ के विभिन्न पदों के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई जिसके तहत विद्यालय में हेडबॉय , हेडगर्ल और अनुशासन प्रभारी के लिए मतदान हुआ जिसमें कुल 81% मतदान हुआ जिसमें कक्षा चौथी से दसवीं के विद्यार्थी सम्मिलित थे। हेडबॉय के लिए क्रमशः आर्यन कैवर्त, वंश अग्रवाल, प्रभात कँवर, और वंश पाण्डेय तथा हेडगर्ल के लिए समृद्धि देवांगन, खुशबू शोरवानी, एवं श्वेता सिंह तथा अनुशासन प्रभारी के लिए शुभम अग्रवाल, संस्कार तेलाशी, अंशुल अग्रवाल एवं दीपशिखा प्रत्याशी थे ।

सभी मतदान प्रक्रिया हमारे स्कूल की प्राचार्या महोदया एवं सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं की देख-रेख में सम्पन्न हुआ था। जिसमें हेडबॉय वंश अग्रवाल बने एवं हेड गर्ल समृद्धि देवांगन बनी। दिनांक 12/08/2023 को विजयी प्रत्याशियों का अलंकरण, पद भार के साथ शपथ समारोह का आयोजन किया गया था।

इसी तारतम्य में विद्यालय की प्राचार्या मोना ठाकुर मैडम जी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी एवं ईमानदारी और निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया।* *इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को लोकतान्त्रिक प्रकियाओ से अवगत कराना एवं चुनाव कैसे होता है, इसकी जानकारी देने के लिए किया गया था। जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह से भाग लिया।
