Share this News

कोरबा पाली 10 अगस्त 2022(KRB24NEWS):
पाली 09.08.2023 / राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ०ग० राज्य विधिक सेवा प्राधिकारण बिलासपुर के निर्देशन में व्यवहार न्यायाधीश / अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति पाली माननीय श्वेता मिश्रा के मार्गदर्शन मे विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासियों के कल्याण से संबंधित जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पाली अधिवक्ता संघ के अधिवक्तागण एवं न्यायालयीन कर्मचारीगण एवं पैरालीगल वालंटियर श्रीमती प्रतीक्षा शर्मा एवं श्रीमती बचन मानिकपुरी उपस्थित थे। उक्त रैली में लगभग 150 पुरूष एवं महिला तथा छात्राएं उपस्थित थे।

रैली के पश्चात रैली में उपस्थित समस्त पुरूष एवं महिलाओं तथा छात्राओ को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के सदस्यों का उत्पीडन रोकने संबंधी कानून से संबंधित पाम्पलेट का वितरण कर विधिक जानकारी प्रदान किया गया ।

