Share this News

कोरबा पाली 9 अगस्त 2022(KRB24NEWS):
विश्व आदिवासी दिवस पर नगर पंचायत पाली में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। जिसकी तैयारी में आयोजक समिति जोर-शोर से जुटी हुई है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवसप्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पाली में सर्व आदिवासी समाज के द्वारा धूमधाम के साथ जय बड़ादेव शक्तिपीठ पाली (सैला रोड) में मनाया जाएगा। यहाँ सुबह 9 बजे मुठवा पुजारी के द्वारा गोगो पूजन कार्यक्रम कर 10 बजे से नगर में रैली होगी। नगर भ्रमण के बाद समाज प्रमुख का उद्बोधन, सामाजिक जनों का सम्मान, भोजन प्रसाद वितरित होगा।जिसमे मुख्य अतिथ मोहित राम केरकेट्टा (विधायक),सत्यनारायण पैकरा (अध्यक्ष, सर्व आदिवासी समाज पाली) सेवक राम मरावी (सभापति, गोंडवाना महासभा जेवरा ब)बालाराम आर्मो (गोडवाना गोंड महासभा कोटा)निर्मल सिंह मरकाम (सभापति, गोंडवाना गोंड महासभा तिवरता)परमेश्वर सिंह जगत (सभापति, गोंडवाना गोंड महासभा परसाही नाला) कौशल सिंह राज (अध्यक्ष, ध्रुव गोंड समाज कोरबा, जांजगीर)कंचन सिंह पैकरा (कंदर समाज), जवाहर सिंह पैकरा(प्राचार्य, बतरा) छत्तर सिंह पैकरा (सेवा निवृत्त शिक्षक), नील कुमार तंवर (तंवर समाज)श्रीमती रामेश्वरी विजय जगत(सदस्य जि.पं. कोरबा )गणराज सिंह कंवर (सदस्य, जि.पं. कोरबा )डॉ. एस. एस. पैकरा (सेवा निवृत्त सी.एम.ओ)जय सिंह राज (सचिव, छ.ग.अ.ज.जा. शा.से. विकास संघ रायपुर)डॉ. यू.के. तंवर (पशु चिकित्सा अधिकारी, पाली)मनीराम मरकाम (abeo)होरीलाल बियार (बियार समाज) प्रयाग नारायण शांडिल्य(उपाध्यक्ष, महादेव शक्तिपीठ पाली) तिरथ राम केशव (बिंझवार समाज)श्रवण सिंह कोराम(रेंज अधिकारी रतनपुर), सुद्ध राम धनुवार( धनुवार समाज) शिवनाथ सिंह अगरिया (अगरिया समाज),अनस राम खैरवार (खैरवार समाज) श्रीमती जेठिया बाई (संवरा समाज). दुष्यंत उइके (साधक, बड़ादेव शक्तिपीठ पाली)की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगा। गोडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा हाई स्कूल खेल मैदान में विशाल सभा का आयोजन किया गया है। नगर पंचायत पाली में आदिवासी संस्कृति से रची बसी रैली नगर भ्रमण के पश्चात कार्यक्रम स्थल पर संगोष्ठी होगी।
