Share this News

हरदीबाजार 6 अगस्त 2022(KRB24NEWS):

कटघोरा विधायक पुरषोत्तम कंवर द्वारा हरदी बाजार में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन हो रहा है, भागवत कथा के छठवें दिन छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत का आगमन हरदी बाजार में हुआ । इस अवसर पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के जिलाध्यक्ष श्यामू खुशाल जायसवाल ने समर्थकों के साथ अपने निवास पर चरण दास महंत जी का भव्य स्वागत किया व उन्हे क्षेत्र में श्रमिकों की समस्याओं से अवगत करवाया ।

अध्यक्ष महोदय ने भी श्रमिकों के संरक्षण में यथासंभव कार्यवाही का आश्वासन दिया व साथ ही साथ आगामी विधानसभा चुनाव में भी तैयारी में जुट जाने का निर्देश इंटक जिलाध्यक्ष को दिया । स्वागत कार्यक्रम में जिला महासचिव शेत मसीह (आनंद भैय्या) , कुलदीप राठौर ,

संत चौहान , अभिषेक कंवर , खगेश बरेठ , घासी भारद्वाज , सुरेश कश्यप , अजय यादव , कान्हा अहीर , घासी भारद्वाज रणविजय चौहान जफर डेविड कश्यप अक्षय कश्यप सुरेश कश्यप कुशल कश्यप दुबराज कंवर गंगा यादव छत्तर यादव नरेंद्र धीवर आदित्य चौहान नरेंद्र हेमलाल प्रजापति अंसारी संत चौहान सहित सैकड़ों श्रमिक साथी उपस्थित रहे ।

हरदीबाजार राजाराम राठौर