Share this News

शिवरीनारायण मंदिर मठाधीश श्री रामसुंदर दास महाराज जी व भाजपा के नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल जी कथा का रसपान करने पहुंचे
जांजगीर 29 जुलाई 2022(KRB24NEWS):
जिला जांजगीर के अकलतरा रोड स्थित मां बम्लेश्वरी पेट्रोल पंप परिसर में रिकेश अग्रवाल के द्वारा परिवार व क्षेत्र में सुख शांति के कामना के लिए अधिक श्रावण माह में भव्य श्री शिव महापुराण कथा एवं रूद्रमहाभिषेक का आयोजन 24 जुलाई से 31 जुलाई तक कथा का आयोजन किया कराया जा रहा हैं कथा व्यास श्री नारायण महाराज जी श्री राधे निकुंज आश्रम जँजगीरी भिलाई रायपुर के द्वारा शिव महापुराण कथा का पांचवे दिन अपने मुखाग्र बिंद से भक्ति जनो को भगवान श्री गणेश जन्मोत्सव, रुद्राक्ष प्रकरण में 14 प्रकार रुद्राक्ष के महत्व को बताया गया एवं जालंधर आख्यान का रसपान कराया कथा के दौरान कथा ब्यास नारायण महाराज जी के द्वारा भक्तजनों को कथा के रूप में संदेश देते हुए कहा कि हमें पूरे परिवार के साथ भोजन करना चाहिए

परिवारों में एक साथ भोजन करने से भोजन का स्वाद बढ़ जाता है और इसी तरह अपने परिवारों के साथ भजन कीर्तन एक साथ करने से मन मंदिर घर शुद्ध और सुंदर बन जाता है हमें एक साथ मिलकर भजन कीर्तन हमेशा करनी चाहिए जिससे हमारी मन की जो पाप है वह धूल जाती है जिससे मन को शांति मिलती है,मां बमलेश्वरी पेट्रोल पंप स्थल पर कथा रोजाना दोपहर 3 बजे से शिवकृपा तक कथा का रसपान कराया जा रहा है कथा का रसपान के लिए मुख्य रूप से पहुंचे शिवरीनारायण के मठाधीश श्री रामसुंदर दास जी महाराज, छत्तीसगढ़ शासन नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल जी, हरप्रसाद साहू जी आयोग सदस्य ,आशुतोष गोस्वामी जी उपाध्यक्ष नगर पालिका जांजगीर, विवेका गोपाल जी, निर्मल दास वैष्णव जी, कमलेश सिंह जी, ऋषि उपाध्याय, अमन अग्रवाल, शिव अग्रवाल, मनोहर अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल सहित क्षेत्र के भक्तजन ईष्ट मित्र, परिवार के लोग भारी तादाद में उपस्थित होकर मंत्रमुग्ध से गंगा रूपी कथा का श्रवण कर स्नान किया ।
