Share this News

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने नर सेवा को नारायण सेवा कहा,वही अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर त्वरित निराकरण करने को कहा
हरदीबाजार 26 जुलाई 2022(KRB24NEWS)
विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदीबाजार के कालेज चौक सामुदायिक भवन में समाज कल्याण विभाग कोरबा के तत्वावधान में दिव्यांग,चिन्हांकन, मुल्यांकन एवं परीक्षण शिविर का आयोजन बुधवार सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुआ । शिविर में कुल 32 लोगों ने विकलांगता पेंशन, ट्राईसाईकिल,बैटरी साईकिल बैसाखी सहित अन्य समस्या को लेकर पंजीयन कराया

वहीं विभाग ने चार विकलांग बच्चों व युवाओं को ट्राईसाईकिल वितरण किया वहीं दो युवकों को व्हील चेयर व एक युवती को बैशाखी का वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक व उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पुरुषोत्तम कंवर के द्वारा किया गया ।

विधायक श्री कंवर ने समाज कल्याण विभाग कोरबा व ग्राम पंचायत हरदीबाजार के द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि मानव सेवा से बढकर कोई सेवा नहीं नर में ही नारायण है,वही प्रदेश सरकार 80 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांगों को 350रुपये से बढ़ाकर 500रुपये प्रति माह कर दी है।

विधायक श्री कंवर ने शिविर में आयें उन सभी विकलांग बच्चों व पालकों से मिल कर समस्या भी सुनी और शिविर में आयें अधिकारियों को उन सभी की समस्याओं का जल्दी निदान करने को कहा वही कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिलापंचायत सदस्य प्रेमचंद पटेल ने कहा कि कोई मनुष्य विकलांग नहीं होना चाहता ।

लेकिन एक विकलांग ईश्वर जन्म होते ही दे देता है तो दूसरी विकलांग दुर्घटना से मनुष्य हो जाता है ,वही समाज कल्याण विभाग कोरबा के द्वारा पैर हाथ जिसके नहीं है उनके लिए डेमों रखा गया है साथ ही जिन्हें ट्राईसाईकिल, बैसाखी व व्हील चेयर की अवसकता है

उसे दिया गया है और आवेदन आये है उन्हें भी विभाग देगा जो सराहनीय है। कार्यक्रम में बीज निगम आयोग के सदस्य रमेश अहिर,जनपद सदस्य अनिल टंडन, उत्तम पटेल, हरदीबाजार सरपंच प्रतिनिधि युवराज सिंह कंवर,समाज कल्याण विभाग के प्रभारी मुकेश दिवाकर,एडीओ व प्रभारी पंचायत इंस्पेक्टर सी एस कंवर,त्रिलोक सिंह प्रधान,गीता सिंह नेटी,सरपंच सुरेंद्र आयाम, सराईसिंगार सरपंच प्रतिनिधि राकेश राज,सचिव बिसाहु राज,सत्या सिंह कंवर सहित अन्य जनप्रतिनिधि ग्रामीण व हितग्राही बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


