Share this News

कोरबा पाली 25 जुलाई 2022(KRB24NEWS):

द्रास सेक्टर जहाँ माइनस2 डिग्री का तापमान होता है दिसंबर के महीने में पाक के नापाक इरादों को ध्वस्त करने के लिए भारतीय सैनिक निकल पड़े। कड़ाके की ठंड एवं घने कोहरे के बीच दुश्मनों की हलचल को देखना और उस पर अचूक निशाना लगाना कोई आसान काम नहीं था। साथ ही हमारे जवानों की सुरक्षा महत्वपूर्ण थी हमने जंग लड़ी, और विजय पताका भी लहराया मां भारती का सर हमने झुकने नहीं दिया।करोड़ो भारतीयों के विश्वास पर खरा उतरने वाला भारतीय सैनिक का हौसला सदा सदा विद्यमान रहेगा। पूर्व सैनिक *सेना नायक श्री प्रेम सोनी कारगिल युद्ध* के दौरान आर्टिलरी फोर्स में तैनात थे, तथा उन्होंने इस दौरान देश की जी जान से सेवा की,उनका कहना है।

युद्ध प्रारंभ होने के 8 दिन बाद सैन्य मुख्यालय से देर रात संदेश मिला की कारगिल के लिए कूच करना है। इस समय हम सब गहरी निद्रा में थे।कैम्प में अलार्म बजते ही हम समझ गए कोई अनहोनी घटना घट गई है। तत्काल पोजीशन लेकर हमने कूच किया ।मुख्यालय के निर्देशों का पालन किया मौसम व भौगोलिक परिस्थितियों को हमें समझाया गया।तथा विपरीत परिस्थिति में काम करने तैयार किया गया हमारे सामने देश को बचाने व सैनिकों की सुरक्षा के अलावा कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। हमने लड़ाइयां लड़ी और जीत कर वापस आए जांबाज सैनिकों के बदौलत हमे विजय पाई ।आज जब सामने वो मंजर आतें है,तो देश प्रेम रग रग में समा जाता है।पूर्व सैनिक सेना *नायक प्रेम सोनी* माशा रंगोले पाली में शिक्षक बनकर बच्चों को देश सेवा समर्पण त्याग बलिदान की शिक्षा दे रहे हैं।

संतराम पटेल पाली