Share this News

कोरबा बाकीमोगरा 24 जुलाई 2022(KRB24NEWS):
कोरबा जिले के बाकी मोगरा थाना अंतर्गत नागिन भाटा मोहल्ले में एक परिवार अपने पूरे परिवार के साथ निवास करता है। थाना बाकी मोगरा के सुमधा नागिन भाटा में राजकुमार सांडे का पुत्र जगदीश राजकुमार ढाई साल दिन के 8 30 बजे बिस्तर में सोया हुआ था छिपकली का बच्चा मुंह में आने से एवम् काटने से बच्चे की मृत्यु होना प्रतीत होते हैं सूचना पर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया जो दो भाई बहनों में सबसे छोटा था जगदीश सांडे पिता राजकुमार सांडे का तीन वर्षीय पुत्र के मुंह में आज सुबह एक छिपकली घुस गई थी बच्चे की मां किसी काम से पास की दुकान गई थी।आठ बजे के आस पास की घटना बतलाई जा रही है। सुबह के समय मासूम बच्चे के मुंह में छिपकली घुस जाने की वजह से बच्चे की मौत हो गई है। इस हृदय विदारक घटना से पूरा मोहल्ला शोक में डूबा मामले की सूचना पर थाना बाकी मोंगरा के प्रधान आरक्षक योगेश रात्रे व महिला प्रधान आरक्षक पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर रहे है। बच्चे की मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के उपरांत ही पता चल पाएगा।
राजू सैनी बाकीमोगरा
