Share this News

कोरबा पाली 22 जुलाई 2022(KRB24NEWS):

शिक्षक शिक्षा देने के साथ ही अपने साथियों के प्रति आत्मीय वफादार भी होते हैं।तभी तो आज भी समाज शिक्षक द्वारा बांटे गए शिक्षा प्रेम,संस्कार,सहयोग अपनापन के फलस्वरूप पूजे जाते हैं। ग्राम पंचायत कपोट अंतर्गत ग्राम सोनारडीह निवासी तथा प्राथमिक शाला कांजीपानी में नव पदस्थ प्रधान पाठक श्री दीनदयाल केरमा कर्तव्य निर्वहन के दौरान अकाल मृत्यु के गाल में समा गए।हंसमुख प्रवृत्ति के सहज सरल ,निर्मल,निष्कपट व शिक्षा के प्रति पूरी तरह समर्पित श्री केरमा के दुनिया से चले जाने से शिक्षा विभाग को हुई क्षति की भरपाई संभव नहीं है। जन शिक्षक के रूप में भी उन्होंने स्कूल व मानिटरिंग को बराबर महत्व दिया।

उनके घर मे पत्नी सहित दो बेटो,एक बेटियों को अनायास जिम्मेदारी मिलने से फुट-फुट कर रो पड़ा परिवार।**जिन्होंने भी सुना स्तब्ध रह गया। विकासखंड पाली के सीएसी जन शिक्षकों की पूरी टीम (52)ने स्वर्गीय श्री दीनदयाल केरमा के परिवार को ढाढस बंधाने व ईश्वर से प्रार्थना कर परिवार को संबल प्रदान करने उनके घर तक गए। साथ ही सभी सीएसी के द्वारा एकत्र किए गए 25000 की नगद राशि केरमा की धर्मपत्नी श्रीमती कांता बाई को भेंट स्वरूप प्रदान किए गए। विभाग के खण्ड स्त्रोत अधिकारी श्री राम गोपाल जायसवाल ने भी केरमा के परिवार को सांत्वना प्रदान करते हुए 1000 की नगद राशि प्रदान की। दुखी परिवार को संबल प्रदान करने वाले प्रतिनिधिमंडल में सर्व सीएसीश्री एस.एल कश्यप,श्री गिरीश गौतम,श्रीनिर्मल राठौर,श्री जबान सिंह पैकरा,श्री वीरेंद्र जगत,श्री वीरेंद्र उइके,श्री दिलीप तंवर श्री विवेक ज्योति खांडे,श्री होरीलाल पाटले,श्री सच्चिदानंद राठौर,श्री तुलसी जगत,श्री तरुण डिक्सेना,उपस्थित शिक्षकों में श्री राजेंद्र जगत,एवं श्री रविंद्र कुमार शामिल थे।