Share this News

कोरबा पाली 21 जुलाई 2022(KRB24NEWS):
छ्त्तीसगढ़ निषाद (केंवट) समाज के विधि प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष श्री ईश्वर निषाद (दुर्ग) के अनुशंसा पर निषाद समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुंवर सिंह निषाद (विधायक गुण्डरदेही) के द्वारा जयपाल सिंह विनायक को निषाद(केंवट) समाज विधि प्रकोष्ठ के महासचिव नियुक्त किये हैं।

ग्राम बुड़बुड (पाली) श्री जयपाल सिंह विनायक केवट निशाद समाज के जाली-लगरा (बिलासपुर) परिक्षेत्र के अध्यक्ष , रह चुके हैं साथ ही साथ केवट निषाद समाज केंद्रीय समिति के चुनाव अधिकारी , एवं छ ग प्रदेश निषाद समाज के सहायक चुनाव अधिकारी रह चुके हैं।

इसके साथ ही समाज के विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय योगदान रहता है। साथ ही साथ धार्मिक, सामाजिक कार्यों में भी रुचि रखते हैं। इनकी नियुक्ति से केवट समाज के लोग इन्हें बधाई दे रहे हैं व उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
