Share this News

हरदीबाजार 19 जुलाई 2022(KRB24NEWS):

छत्तीसगढ़ वावीनम मार्शल आर्ट एसोसिएशन द्वारा 16 जुलाई 2023 को बैडमिंटन हॉल खेल परिसर सरकंडा बिलासपुर में छत्तीसगढ़ स्टेट वावीनम चैंपियनशिप खेल का आयोजित किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ से कोरबा जिला हरदी बाजार निवासी जतिन कुमार उपाध्याय ने वावीनम मार्शल आर्ट खेल में प्रथम स्थान प्राप्त किया था जिसे शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी बाजार में कक्षा बारहवीं के छात्र है जिसे आज बुधवार को संस्था के उपाध्यक्ष दयाराम कंवर जी व प्राचार्य श्रीमती पद्मिनी रात्रे के द्वारा सप्रेम भेंट स्वरूप आशीर्वाद के साथ उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए डायरी व पेन देकर सम्मानित किया गया और आने वाले भविष्य में आगे खेल के साथ-साथ पढ़ाई में प्रगति करें ऐसा कामनाओं के साथ जतिन कुमार को सम्मानित किया गया इस दौरान उपस्थित विजय साहू, चुमनलाल कुर्रे, मनोज कर्ष ,ज्योति श्रीवास ,आशा पटेल ,गजानंद यादव ,महेश्वरी कंवर, लक्षन बाई, सहित शिक्षक एवं छात्राओं ने बधाई शुभकामनाएं एवं उज्जवल भविष्य की कामनाओ के साथ बधाई दिए ।।

विनोद उपाध्याय हरदीबाजार