Share this News

कोरबा पाली 18 जुलाई 2022(KRB24NEWS):
पाली विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत मादन मे छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्यौहार हरेली नगर मे बडे हर्षोल्लास के साथ सभी वर्ग मिलकर सामुहिक रूप से गेढी चढकर व नारियल फेंक प्रतियोगिता आयोजित कर मनायी गई । सावन माह की अमावस्या को पूरे छत्तीसगढ़ मे मनाये जाने वाली पारंपरिक हरेली त्यौहार सोमवार को नगर मे बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनायें गये , हरेली पर्व पर खेतों मे उपयोग किये जाने वाले कृषि यंत्र हल , व बैलों की विशेष पूजा की गई ।

क्षेत्र के किसान सुबह से पूजा को लेकर तैयारी मे जुटे रहे छत्तीसगढ़ी व्यंजन चीला , फरा , गुजीया और चौसेला बनाकर पूजा कर जानवरों को खिलायें गये इसके पहले क्षेत्र के किसान सुबह से भेलवा वृक्ष की टहनी ला कर अपने खेतों मे गाड़े गये व घरों पर लटकाए गये , क्षेत्र के किसानों का कहना है हरेली त्यौहार खेतों मे लगे फसल को हरियाली बनायें रखने व किसी तरह की किंडे बिमारी को रोकने व फसल की पैदावार अच्छी होने को लेकर पूजा किया जाता है । इस दिन बच्चे युवा सभी वर्ग गेढी बनाकर उसमें चढकर आनंद लेते है इस त्यौहार मे गेढी का बडा महत्व है , इसके अलावा कई तरह के खेल प्रतियोगीता कबड्डी , गिल्ली डंड़ा गेढी दौड नारियल फेंक युवा बच्चें मिलकर सामूहिक रूप मे खेला जाता है ।

इस दौरान नगर के बस स्टैंड , हवेली चौक ,तुलसी चौक , बंचर पारा के युवाओं एंव बच्चों द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये।मादन मे हरेली त्यौहार पर छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर पुष्प माला के साथ छत्तीसगढ़ी राजकीय गान अरपा पैरी के धार.. का गायन युवाओं द्वारा किया गया , इस दौरान गेढी दौड और नारियल फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी वर्ग के लोग भाग लिए ,इस अवसर पर सरपंच शकुंतला का जगत उपसरपंच अनीता सुशील जगत पंच गढ़ दुबराज सिंह रामचरण गायत्री बाई पुष्पा निषाद गौतम बाई गीतांजलि दिलकुवर अमृत बाई कमल कवर जगतराम इत्यादि उपस्थित थे।

