Share this News

कोरबा पाली 15 जुलाई 2022(KRB24NEWS):

राष्ट्रीय मछली किसान दिवस जो पूरे देश के लिए मछली किसानों के अपार योगदान और टिकाऊ जलीय कृषि के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को पहचानने का एक अवसर है। इस उद्देश्य को साझा करते हुए कर्मदक्ष संस्था कोरबा द्वारा पाली ब्लॉक के लाफा, सेंद्रीपाली, कर्रा नवापारा धौराभाटा में अमृत सरोवर और गोठान समूह एवं व्यक्तिगत डबरी के साथ मछली पालन को लेकर प्रशिक्षण दिया गया।उक्त ग्रामों में मछली बीज को लेकर योजना निर्माण किया जा रहा है। प्रथम स्तर पर डबरी एवं तालाब को मछली पालन हेतु उपयुक्त बनाने के लिए उनको चुना से उपचार किया है। जिससे पानी का ph संतुलित रहे और ऑक्सीजन की मात्रा बढ़े।

साथ ही साथ खली का प्रयोग किया जा रहा है। जिससे प्लांटन की मात्रा को बढ़ाया जा सके जो मछली के चारा के लिए उपलब्ध होगा।इस अवसर पर समूह के साथ जाल चलाना , चूना और पोटेशियम परमैंगनेट डालना, महुआ खल्ली डालने का कार्य किया गया और सभी को मत्स्य पालन को लेकर जागरूक किया गया उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम वासी सरपंच , तकनीकी सहायक , रोजगार सहायक नरेगा कर्मदक्ष संस्था के टीम लीडर कमल भारद्वाज प्रशिक्षक कन्हैया नायक बिहारी पटेल सुमित आशुतोष सोनी तिलकुंवर छत्रपाल मरावी सोमकुमारी एवं मत्स्य पालक शामिल हुए