Share this News

पाली 13 जुलाई 2022(KRB24NEWS):
शासन स्कूलों का मान-सम्मान बढ़ाने नित नए तरीके से भगीरथ प्रयास कर रही है,जिससे पालक अपने पाल्यों को विद्याध्ययन के लिए सरकारी स्कूल भेजें।प्रवेश उत्सव इसका महत्वपूर्ण अंग है। नए-नए नवाचार के माध्यम से रिझाकर बच्चों को शाला में नामांकन कराने का काम सबंधित शिक्षक/शिक्षिका कर रहे हैं,आज संकुल स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम बतरा संकुल के अधीनस्थ डुगुपारा के स्कूलों मे प्रवेश करने वाले बच्चों को ,पंच,शाला प्रबंधन समिति के सदस्य,माता समूह,पालकों के द्वारा कतार बद्ध नव-प्रवेशी बच्चों के ललाट पर चावल कुमकुम तिलक लगाकर,पुष्पमाला पहनाया गया। तथा मुह मीठा किया गया।शासन द्वारा निशुल्क प्रदत गणवेश एवं पाठ्य पुस्तको को उपहार स्वरूप सजाकर आकर्षक बनाया गया। जिससे बच्चे प्रभावित हों।पंच श्री पवन सिह उईके ने समस्त बच्चों को दुनिया की सबसे बड़ी हथियार कलम और कापी प्रदान किया,उद्बोधन में उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे भविष्य के आइकॉन बनेंगे,वो रोज स्कूल आएं,उनके लिए हम सब कुछ करने को तैयार हैं।प्यारे लाल कोराम ने प्रशासनिक उद्बोधन जोर देते हुए कहा कि हम बच्चों के भविष्य गढ़ने तैयार हैं,उन्होंने पालकों से बच्चो को स्कूल तक पहुचाने मार्मिक अपील की।शाला प्रबंधन समिति विकास समिति के उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता श्याम ने बच्चों एवं शिक्षकों के बीच सेतु बनने पर जोर दिया इस अवसर पर सुखसेन उदयराम मंगलीन बाई सातो बाई कमलाबाई शारदा सुनीता देवकुवर संगीता इत्यादि उपस्थित थे।
