Share this News

हरदीबाजार 10 जुलाई 2022(KRB24NEWS):
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के शाखा कटघोरा में आज से एटीएम सेवा का शुभारंभ हो गया है जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक एवं कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कवर के द्वारा एटीएम सेवा का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।

मुख्य अतिथि अध्यक्ष प्रमोद नायक एवं कटघोरा विधायक विधायक पुरुषोत्तम कंवर का सहकारी कर्मचारी संघ के सदस्यों एवं कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के सदस्यों के द्वारा महामाला से स्वागत किया गया।

कोरबा जिला के यह दूसरा एटीएम सेवा है इससे पहले पोड़ी उपरोड़ा में एटीएम सेवा की शुरुआत की गई थी एटीएम सेवा मिलने से किसानों को बड़ी राहत होगी बैंकों में लाइन लग कर के अपने धान बिक्री की राशि लेने के लिए जो जद्दोजहद करना पड़ता है ।

उनसे उनको सुविधा मिलेगी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह एटीएम सेवा निश्चित ही किसानों के लिए बहुत हितकर होगी उन्होंने कहा कि राज्य कांग्रेश की भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण की ओर जो कदम बढ़ाया है उसे अभी तक पूरा करते आ रहे हैं उन्होंने कहा कि अब किसानों से 15 कुंटल की बजाय प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी साथ ही साथ समर्थन मूल्य के अतिरिक्त जो राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत इनपुट सब्सिडी किसानों को दी जा रही है वह किसानों के लिए आर्थिक सुदृढ़ीकरण साबित हो रहा है उन्होंने कहा कि आने वाले धान खरीदी के समय 2800 रुपए क्विंटल के हिसाब से धान की खरीदी की जाएगी किसान हित में लिए गए इन फैसलों से निश्चित ही किसानों के प्रति खेती करने का रुझान बढ़ा है किसान जागरूक हो रहे हैं और अपना आर्थिक सुदृढ़ीकरण कर रहे है कटघोरा विधायक एवं मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पुरुषोत्तम कंवर ने नोडल अधिकारी श्री एसके जोशी एवं कटघोरा क्षेत्र के समिति कर्मचारियों की मांग पर कटघोरा बैंक में मीटिंग हाल के लिए दस लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर, नगर पालिका अध्यक्ष रतन मित्तल, मंडी बोर्ड अध्यक्ष रामनारायण कश्यप , मदरसा बोर्ड के सदस्य शेख इश्तियाक, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक एसके जोशी, शाखा प्रबंधक कटघोरा शैलेंद्र तिवारी, पर्यवेक्षक कोरबा मोहम्मद जमाल खान , कटघोरा ब्रांच के अंतर्गत आने वाले समिति के कर्मचारी विनोद भट्ट , अभिजीत दुबे राजकुमारी साहू ,मुरली मनोहर दुबे, नर्मदा देवांगन, बद्री देवांगन एवं बड़ी संख्या में किसान व कर्मचारी उपस्थित रहे ।
