Share this News

हरदीबाजार 09 जुलाई 2022(KRB24NEWS):

जिला सरगुजा के विधानसभा क्षेत्र लुण्ड्रा के धौरपुर ब्लॉक में चल रहे *बुथ चलो अभियान* के कटघोरा विधायक व उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पुरुषोत्तम कंवर को प्रभारी बनाया गया l

विधायक श्री कंवर ने धौरपुर ब्लॉक के बुथो जिसमें बतौली,जमीरा,सखोली, बरकोल,बिल्हमा,जोरी क,रघुपुर, धौलपुर का दौरा किया । बुथ के अध्यक्षों से मुलाकात कर बात किये एवं बुथ को मजबूत करने और अच्छे से काम करने के लिए दिशा- निर्देश दिये।

सभी को राज्य सरकार की योजनावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और सभी को छ.ग.राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में घर-घर जाकर बताने को कहा,जिससे छत्तीसगढ़ प्रदेश में पुनः कांग्रेस की सरकार बने और छत्तीसगढ़ महतारी का सर्वांगीण विकास हो सके ।

इस दौरान धौलपुर ब्लांक अध्यक्ष मार्तण्ड सिंह देव,विकास सिंह,(युवा कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण कोरबा),दशरथ राम पटेल,संतोष कुमार,राजाराम,आलमसआय, जगदीश टेकाम, विजेंद्र सिंह टेकाम,जगमोहन सिंह,जेतुराम,नेतराम,संतोषी,धर्म सायं, रामसिंह,गुलाब सिंह,संजय सिंह,सत्या सिंह कंवर एवं समस्त जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी उपस्थित रहे ।

हरदीबाजार राजाराम राठौर