Share this News

बिलासपुर 05 जुलाई 2022(KRB24NEWS)
गत दिवस मध्य प्रदेश के सीधी जिले में अत्यंत ही अमानवीय घटना घटित हुई। जिसमें एक व्यक्ति द्वारा दूसरे मनुष्य के ऊपर पेशाब करने की घटना अत्यंत ही घृणित एवं निंदनीय है। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएस तोमर ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही किए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यह कृत्य अत्यंत ही घृणित एवं अमानवीय है। खासकर तब जब आरोपी जानबूझकर किसी अन्य मनुष्य के ऊपर पेशाब करने जैसा घृणित कृत्य करे। श्री तोमर ने आरोपी पर की गई कार्रवाई को अपर्याप्त बताते हुए अत्यंत ही कड़ी कार्यवाही किए जाने की अपील की है। ताकि ऐसे दुस्साहस की पुनरावृत्ति ना होने पावे। उक्त जानकारी देते हुए अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रवक्ता सुरेश सिंह बैस ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि एसोसिएशन द्वारा आरोपित व्यक्ति के ऊपर अपने स्तर पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
