Share this News

कोरबा पाली 04 जुलाई 2022(KRB24NEWS):

आर्मी, एयर फोर्स, नेभी आन पूर्व सैनिक संगठन बिलासपुर छ ग (रजि) के अध्यक्ष दत्तात्रेय यादव (पूर्व सैनिक) सीनियर गुड्स ट्रेन मैनेजर द्वारा बिलासपुर शहर से ग्रामीण अंचल क्षेत्र में आकर माध्यमिक शाला रंगोले संकुल धौराभाठा विकास खंड पाली में 50 किलो मीटर दूर गांव में आकर बच्चों को बेल्ट, मौजा, टाई, पेन, उपहार स्वरूप दिया गया साथ में सूर्य प्रकाश केशकर (तहसीलदार पाली), विष्णु पैकरा (तहसीलदार हरदीबाजार), नरेंद्र कुमार कंवर (नायब तहसीलदार पाली) मोहनलाल जांगड़े पूर्व सैनिक एडीओ जनपद पंचायत पाली (आन पूर्व सैनिक संगठन कोषाध्यक्ष), संतोष कुमार सागर (गुड्स ट्रेन मैनेजर) एसएन कश्यप (प्रधान पाठक), अर्जुन दास मानिकपुरी शिक्षक एसएमसी के उपाध्यक्ष अमृता सिंह और अधिक संख्या में शिक्षक एवम पालक गण भी मौजूद रहे ।

कार्यक्रम का संचालन गौरीशंकर साहू सर के द्वारा और आभार प्रकट वरिष्ठ शिक्षक प्रेम सोनी (पूर्व सैनिक) के द्वारा किया गया।