Share this News

कोरबा पाली 2 जुलाई 2022(KRB24NEWS):
विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत तय करने उड़ीसा से आई अल्पविस्तारक जस्वनि बाला पाली मण्डल के बूथों पर भाजपा का प्रचार कर रही हैं। वह घर-घर पहुंचकर केंद्र की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दे रही हैं। यह अल्प विस्तारक मंडल के सभी बूथों को मजबूत करने का काम कर रही हैं।

मण्डल अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुसार देश के हर राज्य में मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान को सफल बनाने अल्प विस्तारक काम कर रहे हैं। यह विस्तारक केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर सात दिन तक हर बूथ पर घर-घर जाकर संपर्क करेंगे।

साथ ही बूथ और पन्ना समिति के साथ बैठक कर बूथ के कार्यों पर विचार विमर्श कर रहे है ।
