Share this News

कोरबा पाली 1 जुलाई 2022(KRB24NEWS):
विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पाली एस. एन. साहू, सहा. वि.खं. शिक्षाअधिकारी एम. आर, मरकाम, संकुल प्राचार्य टी. पी. उपाध्याय (माखनपुर) वि. खं, श्रोत समन्वयक जायसवाल जी के मार्गदर्शन एवं शैक्षिक समन्वयक संकुल केंद्र धौराभाठा विरेन्द्र जगत के उपस्थिति से मा. शा. रंगोले एवं प्रा. शा. नर्सरीपारा में संयुक्त ऐतिहासिक शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चैनदास महंत, विशिष्ट अतिथि पूरणदास महंत विरेन्द्र जगत, कार्यक्रम अध्यक्ष शत्रुहन दास महंत, पंच परदेशीराम पटेल, कवल दास, श्रीमती मछिन्द्रा बाई के द्वारा माँ सरस्वती की पूजा अर्चना, गीत के साथ किया गया। कक्षा पहली एवं छठवीं में नव प्रवेशी 26 बच्चों को अतिथियों द्वारा तिलक लगाकर, फूलमाला पहनाकर मुँह मीठाकरा एवं निःशुल्क पाठ्य-पुस्तक तथा गणवेश सप्रेम भेंट किया गया।

अतिथियों का भी फूलमाला से स्वागत किया गया। अन्य कक्षा के विद्यार्थियों को भी पुस्तक एवं ड्रेस वितरण किया गया। सरपंच श्रीमती कांता मेश्राम द्वारा सभी बच्चों को एक-एक कापी एवं एक-एक पेन भी दिया गया ।शाला प्रवेश उत्सव एवं नये सत्र हेतु शिक्षण के लिये सजे मंच एवं शाला परिसर के नये- 2 स्वरूप में बनाये गये फूलवारी शहर के उद्यान जैसे लग रहे थे।

शिक्षकों की कर्मठता स्पष्ट झलक रही थी। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी अनोखा था। विगत दो वर्षों से शाला त्यागी एवं अप्रेशी शून्य है। एकलव्य स्कूल, जवाहर नवोदय, प्रयास स्कूल, मेरिट स्कालरशीप परीक्षा में 10-11 वर्ष बाद प्रथम बार 17 बच्चों की तैयारी की गयी एवं परीक्षा में भाग लिये। अब आवश्यकता है तो सिर्फ छत (लेंटर) मरम्मत की। इसके लिये भी जन- सहयोग, पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग लिया जा रहा है। पंच परदेशी राम पटेल ने 20 बोरी सीमेंट दान में दिये है।

मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों ने कहा कि इस प्रगति के नये जमाने में ऐसी पढ़ाई एवं ऐसे ही शिक्षकों की नितांत आवश्यकता थी, जो यहाँ विद्यमान है, जो नये -2 आयाम प्राप्त कर रहे हैं। यहाँ की खो-खो, कबड्डी एवं मैदान भी बच्चों को मोहित करता है। 25 कि. मी. दूर के 2 बच्चे यहाँ आकर आज ही कक्षा 6वीं में प्रवेश लिये, यह भी यहाँ के शिक्षा गुणवत्ता को दर्शाता है।मनोज मा.शा., प्र. पा. शिवनारायण कश्यप, प्रा.शा. प्र. पा. जेल सिंह राज, शिक्षक मनोज कुमार बनर्जी, मदन लाल चौबे, मानिकपुरी जी ने अपना प्रेरणादायी उद्बोधन दिये। रवि यादव, ओमप्रकाश बंधन बाई महंत, स्वसहायता समूह के सदस्यों का प्रशंसनीय सहयोग रहा।

फिर नास्ता सभी को दिया गया। ग्राम- बगमड्डू, तेंदूभाठा, रंगोले के कार्यक्रम स्थल में खचाखच भरे जन सैलाब ने पाठशाला, स्वच्छ उद्यान परिसर, नये कलेवर के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।आभार प्रकट प्रेमचंद सोनी वरिष्ठ शिक्षक एवं व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से द्वारा मंच संचालन गौरीशंकर साहू वरिष्ठ शिक्षक के द्वारा बखूबी किया गया।
