Share this News

कोरबा पाली 22 जून 2022(KRB24NEWS):
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ पुष्प राज लाजरस के मार्गदर्शन एवं संरक्षण तथा कार्यक्रम अधिकारी टी. आर. कश्यप के दिशा-निर्देशन में प्रातः कालविभिन्न आसन व प्राणायाम का अभ्यास कराया गया सत्र की शुरुआत सूर्य नमस्कार से प्रारंभ कर वृक्ष आसान,ताड़ासन, सर्वांगासन भ्रामरी अनुलोम – विलोम आदि का अभ्यास साहनी कश्यप के द्वारा कराया गया।

योग दिवस के इस कार्यक्रम में महाविद्यालयीन स्टाफ सहित राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं-सेवक प्रिया जायसवाल,थानसिंह मरावी, किरण जगत, मनीषा सरोटिया, रानी यादव ,रुत रानी ,नीलम, पल्लवी, आकृति, निशा,किरण ,अभिषेक,नम्रता,संजू,अंजली, संजना मरकाम ,शारदा, प्रकृति, मीनाक्षी, इशु, नरेश , चन्द्रमणि आदि उपस्तिथ थे। बगीचा में पानी डाला गया और सभी स्वयं सेवकों के द्वारा महाविद्यालय प्रांगण की साफ सफ़ाई की गई।
