Share this News

कथा के चौथे दिन भक्त प्रहलाद व नरसिंह अवतार में भक्त और भगवान की कथा का रसपान कराया आचार्य नारायण महाराज
हरदी बाजार/ कटघोरा 23 मई 2022(KRB24NEWS):
.. श्रीमद् भागवत गीता ज्ञान यज्ञ कटघोरा के समीप ग्राम लखनपुर (खुटरापारा) में गांव व क्षेत्र में सुख शांति कामना के लिए श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन 19 मई से भब्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होकर 26 मई तक कड़ी धूप को देखते हुए रोजाना शाम 4 बजे से हरी इच्छा तक भगवताचार्य श्री नारायण महाराज जी (श्री राधे कुंज आश्रम जंजगीरी रायपुर, भिलाई) के द्वारा मुखाग्र बिंद से कथा का रसपान कराया जा रहा है, कथा के चौथे दिन भक्त प्रहलाद चरित्र व नरसिंह अवतार,वामन चरित्र, समुद्र मंथन,श्री राम कथा का रसपान कराया गया,

कथावाचक आचार्य नारायण महाराज जी कहते हैं कि भगवान और भक्त में इतनी प्रेम होना चाहिए कि भगवान से कुछ मांगने की जरूरत नहीं पड़ता जो व्यक्ति अपने स्वामी भगवान से मांग करता है वह व्यक्ति एक व्यापारी के रूप होता है जैसे हम भगवान को पूजा करते हैं और उसके बदले हम अपने इच्छा पूर्ति के लिए मांग करते हैं यह एक व्यापारी के रूप में होता है, हमें ईश्वर के प्रति विश्वास कर उसके ऊपर छोड़ देना चाहिए जिस प्रकार से माता-पिता अपने बच्चों का देखभाल पालन पोषण करता है इसी तरह भगवान भी अपने भक्तों पर दया रखता है हमें किसी भी चीज मांगने की जरूरत नहीं है भगवान बिन मांगे सब कुछ दे जाता है

जिस प्रकार कथा में भगवान विष्णु जी नरसिंह अवतार लेकर हिरणा कश्यप का वध करने के पश्चात भक्त प्रहलाद को भगवान नरसिंह ने अपने गोद में बैठाकर बोला बेटा तुम्हें क्या चाहिए भक्त प्रह्लाद ने बड़े ही सरल भाव से कहा प्रभु आपका आशीर्वाद ही मेरे लिए सब कुछ है मुझे कुछ नहीं चाहिए आप हमेशा मेरे पास रहिए मेरे दिल में रहिए श्रोताओं को बड़ी ही भाव पूर्वक महाराज जी ने कथा रसपान करा कर अमृत रूपी गंगा में स्नान करा रहे हैं ,इस दौरान अंबिकापुर से रायपुर जाते समय लखनपुर में श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करने व महाराज जी के आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए छत्तीसगढ़ के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत सिंह भगत अपने परिवार के साथ भगवताचार्य नारायण महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किये ,

इस दौरान उपस्थित कटघोरा नगर पालिका के अध्यक्ष रतन मित्तल , रोशन मोहम्मद,गोरेलाल यादव,आशुतोष शर्मा,जगदीश अग्रवाल,शशिकांत (निक्की) डिक्सेना, विनोद उपाध्याय,भागवत कथा को सफल बनाने में रामगोपाल जायसवाल, राधिका जायसवाल, अवध बिहारी, संगीता जायसवाल, अन्न कुमार, श्रीमती मीना जायसवाल, सहित अजूराम, भरत लाल, शत्रुघ्न, लक्ष्मण जायसवाल , राम कृष्णा, मधुमालती, रमाकांत, रजनी, मनोज कुमार ,मुरली, पितांबर, हरि ओम, मेहुल ,जगदीश जायसवाल सहित लोगों ने कथा को सफल बनाने में लगा हुआ हैं ।
