Share this News

हरदी बाजार 22 मई 2022(KRB24NEWS):
हरदी बाजार थाना क्षेत्र ग्राम चोढा बरहामुड़ा मार्ग बने तालाब में ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर के अंदर दब जाने से ड्राइवर की मौत घटना रविवार रात्रि 10 बजे की है जानकारी अनुसार चोढा आश्रित ग्राम छिंदपानी निवासी रामप्रकाश मरकाम उम्र 30 वर्ष पिता भुखन सिंह मरकाम जो ट्रैक्टर चलाने का काम करता था ग्राम में ही अन्य स्थान पर तलाब सुंदरीकरण कार्य चल रहा था, जिसमें ट्रैक्टर से मिट्टी डम का कार्य कर रहा काम खत्म करने के पश्चात घर जाने वक्त यह घटना हुई है यह घटना ओवर स्पीड होने के वजह से होने का अनुमान लगाया जा रहा है

पूरी घटना की जानकारी मृतक के बड़े भाई चंद्रकांत मरकाम के द्वारा बताया मृतक के पत्नी व तीन वर्ष के एक बेटा है घर मे मृतक रामप्रकाश मरकाम ही कमाने वाला था हरदी बाजार थाना द्वारा सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुँच कर जांच पड़ताल के साथ तालाब में डूबे शव, व सोल्ड सोनालिका ट्रेक्टर को जे सी बी के माध्यम से बाहर निकाला गया फील हाल पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया गया ।।
