Share this News

कोरबा पाली 19 मई 2022(KRB24NEWS):
आजादी के अमृत महोत्सव” के तहत कोरबा क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री बी.एन.सिंह के दिशा – निर्देशन मे निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सी.एस.आर.) के तहत कोरबा क्षेत्र के सरायपाली उपक्षेत्र के ग्राम बुडबुड मे विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर मे कुल 151 मरीजो (पुरुष, महिला तथा बच्चे) का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाईया उप्लब्ध कराई ग़ई. इस शिविर मे लोगों के बल्ड शुगर, बल्ड प्रेशर की भी जांच की गई तथा स्वाथ्य सम्बन्धी परामर्श दिए गए स्वास्थ्य शिविर के सफ़ल सन्चालन मे मुख्य चिकित्सालय कोरबा से सी.एम.ओ. डा. श्रीमति सीमा अरोड़ा, डा.ए. कुमार, डा. ए. ग्यान, डा. एस. बी. प्रसाद, डा. अपूर्वा वर्मा सहित स्वास्थ्य की टेक्नीकल टीम की सक्रिय भागीदारी रही इस शिविर मे उप क्षेत्रीय प्रबंधक श्री एस्.एस. चौहान, कार्मिक प्रबंधक श्री ललित कुमार कौरव, राजगोपाल सिंह तथा उपप्रबन्ध्क (सीडी) श्रीमति किरण डहन्गा सहित ग्राम सरपंच प्रतिनिधि जीतलाल तथा गोविन्द उपस्थित रहे।
