Share this News
हरदीबाजार 19 मई 2022(KRB24NEWS):

मंगलवार को 112 की मदद से, सड़क में घायल एक अज्ञात व्यक्ति जिसकी बाई आँख में गंभीर चोंट है ,जिसकी उम्र लगभग 47 वर्ष है कि सूचना पर जाकर सड़क में घायल अवस्था में पडे व्यक्ति को हरदीबाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती किया गया । जिसके ईलाज चिकित्सा अधिकारी डाँ.ए.एन.कंवर,सहायक चिकित्सक डाँ.युधेश सांडे,प्रीति देवांगन,वार्ड आया गीता चौहान के द्वारा बराबर देखरेख के साथ ईलाज किया जा रहा है,जिसे बिस्किट खिलाने पर कुछ को खाता है तो कुछ को फेंक देता है, पानी भी पिलाया जा रहा

है । बैड पर ही मल मूत्र कर दे रहा है,स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा उसे नहलाकर कपडे भी पहनाया गया है। डाँ.के द्वारा कुछ भी कहने व पूछने पर बेसुध रहने से डाँक्टर भी परेशान है । क्षेत्र में ऐसा कोई समाजिक संगठन भी नही है जो इसकी देखरेख कर सके । इसकी त्वरित सूचना हरदीबाजार थाना में भी दी गई किंतु उस अज्ञात व्यक्ति की कही कोई जानकारी नही मिल पाई न तो कही से कोई परिजन व रिस्तेदार आऐ । ऐसी स्थिति में डाँक्टरों के द्वारा उसे बिलासपुर सेंद्री अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है ,जिससे उसका अच्छा ईलाज हो सके ।

हरदीबाजार राजाराम राठौर