Share this News
हरदीबाजार18 मई 2022(KRB24NEWS): :-

विकासखंड कटघोरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुढ़ाली के माता चौरा मैं महिला कीर्तन भजन गायन का प्रतियोगिता राजीव गांधी युवा मितान क्लब मुढ़ाली के तत्वधान में रखा गया था । जिसमें गांव के 11 महिला कीर्तन मंडली ने भाग लिया,इस प्रतियोगिता में प्रथम स्कूल पारा रहा जिसे नगद1,151 रुपये व ढोलकी , द्वितीय डुग्गू पारा 551 रुपए व ढोलकी , तृतीय 351 रुपये व दरी ,

संत्वाना पुरस्कार सभी कीर्तन मंडली को 151रुपये व ढोलक दरी देकर मुख्य अतिथिमुख्य श्रीमती प्रमिला पुरुषोत्तम कंवर कटघोरा विधायक के धर्मपत्नी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती मीरा रामचरण कंवर पूर्व जिला पंचायत सदस्य , श्रवण कुमार कश्यप विधायक प्रतिनिधि , श्रीमती सुकृता बाई मरकाम सरपंच , लखन लाल राठौर , रवि सिंह चौहान , ओमप्रकाश कश्यप , सनत राठौर , दिलीप बंजारे , सत्या सिंह कंवर , गिरजानंद यादव , कृष्णा राठौर , लक्ष्मी देवी यादव , पूजा वैष्णव , नंदनी बाई कश्यप , बृहस्पति यादव , कांति महंत , भगत तांबेकर , रामेश्वर सिंह मरकाम , फिरत कश्यप , सभी कीर्तन मंडलियों को पुरस्कृत किया गया ।

मुख्यअतिथि ने सर्वप्रथम गांव की बूढी दाई की पूजा अर्चना कर गांव व क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल पहुंच कर प्रतियोगिता का आनंद लिया । मुख्य अतिथि श्रीमति प्रमिला पुरुषोत्तम कंवर ने अपने संबोधन में इस आयोजन के लिऐ राजीव मितान क्लब के सभी सदस्यों व ग्रामवासियों की प्रसंशा कि और कहा कि इस से गांव में भजन-कीर्तन कर रही माता,बहनों को अपने कला को निखारने का एक मंच मिला जो निश्चित ही उन्हें इस आयोजन से बहुत कुछ सीखने का भी अवसर मिला है ,जो इसी तरह निरंतर चलता रहे,और बडे मंच पर आयोजन करने का मौका मिले । मंच संचालन शिव कुमार राठौर ने किया इस अवसर पर सालिक कश्यप , कृष्णा श्रीवास , डॉक्टर सुखी सूरजभान , राजाराम राठौर , छेदी साहू , ठंडा राम लदेर ,.सूरज कश्यप , दिल़े राम कश्यप , मनोज श्रीवास , सुरज राठौर , सियाराम कश्यप , राजेंद्र राठौर , भानु कश्यप कश्यप टिकेशवरी राठौर , कुती राठौर ,.विनिता यादव ,.भगवती यादव ,मुदीका बाई वृहस्पति यादव , मालती बाई , भगवती कश्यप गनपति कश्यप आदि ग्राम वासियों उपस्थित रहे ।

हरदी बाजार राजाराम राठौर