Share this News

पाली (माखनपुर) 14 मई 2022(KRB24NEWS):

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माखनपुर में संचालित व्यवसायिक शिक्षा के तहत इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी ट्रेड में 9वीं से लेकर 12वीं तक के बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।जिनको गर्मी की छुट्टियों में आन जॉब ट्रेनिंग दी जा रही है। ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए छात्र आसपास के गावों में ग्राहक सेवा केंद्र,फोटो स्टूडियो,बैंकिंग कियोस्क सेंटर डुमरकछार, धौराभाठा,गोपालपुर,पाली, नुनेरा आदि जगहों में जा रहे है।

ऑन जॉब ट्रेनिंग स्कूल के प्राचार्य तामेश्वर प्रसाद उपाध्याय जी के निर्देशन में सूचना प्रौद्योगिकी के व्यावसायिक प्रशिक्षक प्रदीप कुमार सूर्यवंशी द्वारा उपरोक्त सभी दुकान के संचालकों के सहयोग से पूरा कराया जा रहा है।स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि ट्रेनिंग में छात्र कंप्यूटर टाइपिंग, ऑनलाइन वर्क, बैंकिंग कार्य,फोटो एडिटिंग,सॉफ्टवेयर और अन्य कंप्यूटर से संबंधित स्वरोजगार में लाभदायक ट्रेनिंग ले रहे है जो निश्चित ही उनके भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा।इसके अलावा उन्होंने स्कूल में संचालित व्यवसायिक शिक्षा के फायदे के बारे में भी बताया।