Share this News
हरदी बाजार 14 मई 2022(KRB24NEWS):

ऊर्जानगरी कोरबा के श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी जो कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर श्रमिकों का नेतृत्वकर्ता हैं एवं तत्कालीन राज्यसभा सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य के साथ लगभग 95वर्ष कि उम्र में भी मजदूरों के हितों के रक्षा के लिए जूझते आ रहे हैं। जो कि गांधीवादी विचारधारा से लाखों मजदूरों के जीवन स्तर को ऊंचा उठा चुके हैं। साथ ही केंद्र में कांग्रेस कि सरकार के समय मजदूर हितों के कानून बनाने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कि है। साथ ही इंटक के राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ इंटक के प्रदेशाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य श्री संजय कुमार सिंह जी जो की वर्ष 2005 से छत्तीसगढ राज्य में लगभग 22लाख मजदूरों का नेतृत्व कर रहे हैं। कोरबा जिले में बालको में कार्यरत भारत अल्युमिनियम मजदूर संघ,इंटक बालको में जो कि लगभग 5000 सदस्यों के साथ मान्यता प्राप्त संगठन है। इस संगठन के महसचिव श्री जयप्रकाश यादव कोषाध्यक्ष श्री रमेश जांगिड़ सहित कांग्रेस एवं इंटक विरोधी तत्वों द्वारा एक सोची समझी रणनीति के तहत बालको थाना में एक के बाद एक लगातार 3 मुकदमे दर्ज किये गए और तो और पुलिस प्रशासन द्वारा उक्त मामलों किसी भी प्रकार कि जांच नहीं कि गई। पुलिस प्रशासन का ऐसा व्यवहार अत्यंत खेदजनक है। लगातार बालको पुलिस द्वारा कि गई इस कार्यवाही से कोरबा जिले के साथ छत्तीसगढ़ व देश भर के तमाम मज़दूर अत्यन्त आक्रोशित हैं। जबकि इंटक भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस पार्टी कि अनुषांगिक संगठन के रूप में कांग्रेस के साथ मिलकर श्रमिक हित में कार्यरत है। आज कांग्रेस कि ऐसी अनुषांगिक संस्था के राष्ट्रीय नेताओं पर छत्तीसगढ़ राज्य में मुकदमा दर्ज होना समझ से परे है क्योंकि छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस कि सरकार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में कार्यरत है।वर्तमान कांग्रेस कि सरकार पर भी मजदूरों के द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं कि अपनी ही अनुशांगिक संस्था पर ऐसे झूठे व मनगढ़ंत मुकदमे कैसे दर्ज किए जा सकते हैं। हो सकता है छत्तीसगढ़ राज्य में आने वाले चुनावों में असर डालने के लिए कांग्रेस विरोधी तत्वों द्वारा जानबूझकर इंटक व कांग्रेस के बीच मतभेद पैदा करके कांग्रेस विरोधी तत्व आगामी चुनावों पर असर डाल पाए। मैं श्यामू जायसवाल कोरबा जिला इंटक जिलाध्यक्ष के नाते माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध करना चाहता हूं कि इस प्रकरण में हस्तक्षेप करते हुए इंटक व कांग्रेस के मजबूत संबंधों को बरकरार रखने में सहयोग प्रदान करते हुए कांग्रेस एवं इंटक विरोधी तत्वों पर उचित कार्यवाही करें ताकि मजदूरों कि भावनाओं का सम्मान करने वाली कांग्रेस सरकार कि छवि मजदूरों के बीच कायम रहे।

विनोद उपाध्याय हरदीबाजार