Share this News

पाली13 मई दिसंबर 2022(KRB24NEWS):
छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा 2021, छत्तीसगढ़ के अधीनस्थ विभाग के अंतर्गत विभिन्न 20 सेवाओं हेतु कुल 171 पद के परिणाम 11 मई 2023 को जारी दिए गए हैं जिसमें जिले के विखं पाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत अलगीडांड निवासी धीरपाल सिंह मरकाम की पुत्री अंकिता मरकाम ने आल ओहर रैंक 212 एवं अजजा रैंक 8 हासिल किया है,जो सहायक संचालक आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग पद पर चयनित हुई है।

वही ग्राम बकसाही की काजल श्याम को डीएसपी का पद मिला है। पाली विकासखंड के आदिवासी अंचल के छोटे से ग्राम के बच्चों के सपनो को पँख मिल रहे हैं। कड़ी मेहनत और लगन ने उनके सपनों को की ऊंची उड़ान दी है। गत वर्ष भी क्षेत्र से 5 होनहार बच्चों ने पीएससी में सफलता अर्जित किया था और अभी राज्य शासन के विभिन्न पदों को सुशोभित कर रही हैं।

अंकिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने यह सफलता पीएससी में प्रथम बार में ही हासिल किया है। इससे पहले महिला बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर के पद पर चयन हुआ था। इनका लक्ष्य कलेक्टर बनना है।

अंकिता ने छत्तीसगढ़ में जनजाति वर्ग के लोगों के शैक्षणिक सामाजिक तथा आर्थिक विकास के लिए निरंतर कार्य किए जाने, साथ ही उनके हित में संचालित योजनाओं के बेहतर ढंग से क्रियान्वयन पर विशेष जोर देने की बात कही है।
