Share this News
हरदी बाजार 26 अप्रैल 2023(KRB24NEWS):

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश भर में चलाए जा रहे LDM लिडर सीप डेवलपमेंट मिशन के तहत पाली तानाखार विधानसभा एवं रामपुर विधानसभा में पधारे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक श्री पवन रात्रे जी का पाली तानाखार विधानसभा के ममतामई मीनी माता बांगो बांध के रेस्ट हाऊस में श्री पवन रात्रे जी नें कार्यकर्ताओं को एलडीएम के बारें में विस्तार से समझाया।

उक्त कार्यक्रम में पाली तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा, जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जायसवाल, पाली तानाखार विधानसभा के समन्वयक गजेंद्र चंद्रा, रामपुर विधानसभा के समन्वयक हरीश परसाई जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण अ.जा विभाग के जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार कुर्रे, जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष नारायण लाल, महिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग शहर के अध्यक्ष पुष्पा पात्रे, समस्त प्रकोष्ठ एसटी कांग्रेस, ओबीसी कांग्रेस, माइनॉरिटी कांग्रेस, एवं पाली तानाखार विधानसभा के कोने कोने से आए कांग्रेस के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

हरदी बाजार विनोद उपाध्याय