Share this News

हरदीबाजार 19 अप्रैल 2023(KRB24NEWS):
विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम हरदीबाजार में तीन स्थानों पर विकास कार्यों का किया भूमिपूजन कटघोरा विधायक व उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त पुरुषोत्तम कंवर ने दो करोड़ 28 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया

सर्वप्रथम बालक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी बाजार में स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यय के लिए सीएसआर मद से स्वीकृत दो करोड़ ₹8 लाख से बनने वाली भवन के लिए भूमि पूजन किया गया, इसी तरह ईसाई समाज के लिए भाटापारा स्थित चर्च के पास खनिज न्यास से 10 लाख रुपए की लागत से समुदायिक भवन का भूमि पूजन किया गया

एवं तहसील कार्यालय प्रांगण में अधिवक्ता संघ भवन के लिए सांसद मद से 10 लाख रुपए के लागत से बनने वाली बाररूम का भूमि पूजन कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर के द्वारा कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किया जा रहा है । श्री कंवर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व प्रभारी मंत्री के नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है इसी कड़ी में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के हरदीबाजार में आज दो करोड़ 28 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया जो क्षेत्र के विकास में अहम है और भी विकास की दिशा में बहुत से कार्य करने है जो आस सभी के सहयोग से पूरा होगा ।

इस दौरान बीज निगम आयोग के सदस्य रमेश अहीर, संयुक्त जिला महामंत्री चंद्रहास राठौर, मंडी उपाध्यक्ष कटघोरा रामशरण कंवर,वरिष्ठ कांग्रेसी सैय्यद कलाम ,पूर्व विधायक प्रतिनिधि इंद्रपाल सिंह कंवर ,महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती संतोषी पाटले,सरपंच प्रतिनिधि युवराज सिंह कंवर,जनपद सदस्य अनिल टंडन,अधिवक्ता संघ अध्यक्ष जगत राम साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बुधराम कंवर, कमलकांत साहू, बाबूराम राठौर,लोकेश राठौर,एम बी. शेखर,इद्रमला शेखर,गौरव शेखर,पास्टर नाग,तुमल बांधे,टी.मसीह,नीशा,लता,गुलशन,प्रभारी प्राचार्य बी.एन.दीवाकर, सत्या सिंह कंवर,अभिमन्यु सिंह राठौर,मनबोध पटेल,सुखसागर पटेल,गणेश सिंह कंवर,विमला राठौर,उत्तमलाल डहरिया,गायत्री राठौर,विनोद राठौर,होमनाथ भारद्वाज,अदिति उपाध्याय,विजय कुमार राठौर,लक्ष्मी चंद्र,माधुरी उपाध्याय, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता अधिवक्ता संघ एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे ।

