Share this News
हरदीबाजार: 18 अप्रैल 2023(KRB24NEWS)

विश्वरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती 16 अप्रैल को प्रगतिनगर दीपका में भव्य रूप से मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक व उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्रधिकरण राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पुरुषोत्तम कंवर ने दीपक प्रगति नगर स्थित बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया प्रणाम किया गया ।

जहां पर बच्चों के द्वारा बहुत ही अच्छा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कंवर ने कहा कि संविधान मे सभी वर्गों को समान अधिकार दिया है वही पूरे विश्व में भारत का संविधान सबसे बड़ा संविधान है । कार्यक्रम में अध्यक्ष लाल साय मिरी,राम सिदार,अमरलाल बंजारे,इंद्रपाल सिंह कंवर,बृजलाल निराला,मनोज मेश्राम,सहदेव जाटवर,पी.पी.सोनवानी, काशीराम,सेतराम रात्रे,कृष्ण कुमार कंवर,कृष्ण कुमार डाहर,सम्मेलाल नेताम,भोजराम गढ़ेवाल,कृष्ण देव मंडल,राकेश लहरे,गौरव निराला,नीलेश कुर्रे,विमल किशोर मिरी,श्रीमती छाया चौहान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।