Share this News
कथा का रसपान करने पहुंचे क्षेत्र के विधायक एवं राज्य मंत्री पुरुषोत्तम कंवर महाराज जी से लिए आशीर्वाद
जिस घर में बेटी होती है उस घर का पिता राजा होता है कन्यादान से बड़ा और कोई दान नहीं महाराज नारायण जी
हरदी बाजार 16 अप्रैल 2023(KRB24NEWS)

श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन महाराज जी के मुखारविंद से कथा का रसपान कराते हुए भगवान श्री कृष्ण एवं सुदामा जी के मित्रता से जुड़े कथा का रसपान कराया गया भगवान श्री कृष्ण जी अपने आंसुओं से अपने मित्र सुदामा जी के पैर को धो डालें और सुदामा जी के लाये भेंट स्वरूप चावल से दो मुट्ठी खा गए तीसरा चावल का मुट्ठी खाने वाला था कि माता रुकमणी ने रोका और भगवान श्री कृष्ण ने अपने मित्रता की इस भेंट को बड़ी ही आनंद से खाते चले गए कथा के दौरान महाराज जी ने श्रोताओं को संदेश देते हुए कहा कि आप सभी सनातन धर्म से हैं किसी दूसरे धर्म को मत अपनाना और अपने कन्याओं को अपनी समाज में ही विवाह कराना वहीं बैठे माताएं बहनों को भी संदेश देते हुए कहा कि माता पिता अपने लाड प्यार से बच्चों को पालते हैं और वही बच्चे संगति के चक्कर में दो चार महीनों की दोस्ती कर माता पिता को छोड़ देते हैं ऐसा काम मत करना बहनों कथा में यह भी संदेश दिया गया कि युवा वर्ग के नौजवानों अपनी माता-पिता एवं अपने बड़े बुजुर्गों का सलाह लेकर काम करना माता-पिता की सलाह लेने से कोई भी व्यक्ति गलत रास्ता में नहीं जा सकता हमेशा माता और पिता बुजुर्ग सही सलाह देते हैं , उक्त उदगार ग्राम रेंकी बस्तीपारा में संगीतमय श्रीमद् भागवत साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ कथा का रसपान भगवताचार्य नारायण महाराज जी के द्वारा ग्राम व क्षेत्रवासियों को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान मुखार बिंद से करा रहे है ।

16 अप्रैल को गीता पाठ,तुलसी वर्षा,सहस्त्रधारा महाआरती एवं भंडारा के साथ कथा विराम हुआ , पंडित श्री नारायण महाराज जी श्री राधे निकुंज आश्रम जंजगिरि भिलाई छत्तीसगढ़ के द्वारा व्यासपीठ से कथा का रसपान कराया गया । यजमान जमुना प्रसाद यादव,कृष्णा बाई यादव रहे, इस दौरान उपस्थित क्षेत्र के कटघोरा विधायक राज्य मंत्री पुरुषोत्तम कंवर, बीज निगम सदस्य रमेश अहिर, संयुक्त जिला महामंत्री चंद्रहास राठौर, रामशरण कंवर, बद्री प्रसाद यादव,कौसिल्या यादव,गिरिवर यादव,मानसी यादव,विश्राम यादव,रोहित यादव,आशीष यादव,श्रवण यादव,प्रमोद यादव,रानू यादव,कलेश्वरी यादव,शंकरलाल पटेल,रामरतन यादव, फिरतु राम पटेल,भगत यादव,फिरूराम पटेल,दयाराम,जगदीश अग्रवाल,राजाराम राठौर,विनोद उपाध्याय,यदुराज राठौर,रामकुमार यादव,विजय जायसवाल,घनश्याम जायसवाल,अन्न कुमार डिक्सेना, सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामवासी कथा का रसपान करने पहुँचे थे तत्पश्चात महाराज जी के द्वारा पूरे ग्राम में बाजे गाजे झांकियों के साथ पहुच कर आशीर्वाद दिए ।

हरदीबाजार विनोद उपाध्याय