Share this News

कोरबा 13 अप्रैल 2023(KRB24NEWS):
सिविल लाइन थाना रामपुर अंतर्गत पथरीपारा स्थित मकान में आरक्षक की मिली लाशआरक्षक क्रांति सिंह रक्षित केंद्र में था पदस्थक्रांति सिंह की लाश मिलने से पुलिस महकमे में मची हड़कपआरक्षक जिला पुलिस लाइन में पदस्थ था व न्यायालय का काम बतौर कोर्ट आरक्षक देखता था।प्रारंभिक तौर पर ज्ञात हुआ है कि मृतक आरक्षक का निवास अन्यत्र है लेकिन वह पिछली रात को आईटीआई चौक से बाल्को मार्ग पर अंधरीदाई मंदिर के निकट निवासरत अपने दोस्त के घर पर सोया हुआ था और फिर उसकी मौत हो गई।संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन उपाध्याय मातहतों के साथ मौके पर पहुंचे और अग्रिम जांच के लिए जुट गई हैमकान को सील कर दिया गया है। मामले की सूचना आरक्षक के परिजनों को देने के साथ ही जांच शुरू कर दी गई है।
